बरेली। टनकपुर से बरेली, बदायूं, कासगंज, मथुरा होते हुए अछनेरा तक चलने वाली 05062/05061 टनकपुर-अछनेरा-टनकपुर विशेष गाड़ी के फेरों को रेलवे ने 31 अक्तूबर तक बढ़ा दिया है।
सीनियर डीसीएम संजीव शर्मा ने बताया कि अब यह ट्रेन 31 अक्तूबर तक अप-डाउन प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार व शनिवार को चलेगी। 05062 टनकपुर-अछनेरा विशेष ट्रेन सुबह 4:35 बजे चलने के बाद खटीमा, पीलीभीत, भोजीपुरा, इज्जतनगर होते हुए सुबह 6:42 बजे बरेली सिटी, 6.55 बजे बरेली जंक्शन आएगी। यहां से चलने के बाद बदायूं, सोरों, कासगंज, हाथरस, मथुरा होते हुए दोपहर 12:30 बजे अछनेरा पहुंचेगी।
वापसी में 05061 अछनेरा-टनकपुर विशेष ट्रेन अपराह्न 3:50 बजे अछनेरा से चलने के बाद रात 8:35 बजे बरेली, नौ बजे बरेली सिटी आएगी और रात 11:35 बजे टनकपुर पहुंचेगी। संवाद