फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बेवजह लंबित न रहे वृद्ध पूर्व सैनिकों के शस्त्र लाइसेंस का नामांतरण

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। वृद्ध और अक्षम पूर्व सैनिकों के शस्त्र लाइसेंस उनके वारिसों के नाम दर्ज कराने से संबंधित लंबित आवेदनों का प्राथमिकता से निस्तारण किया जाए। इसमें बेवजह की देरी न हो। बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला सैनिक बंधु बैठक में यह निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

एडीएम न्यायिक दिव्या ओझा की अध्यक्षता में बैठक के दौरान पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों ने विभागीय समस्याएं बताईं। एडीएम ने संबंधित अधिकारियों को लंबित प्रार्थनापत्रों का शीघ्र निस्तारण कर रिपोर्ट भेजने को कहा। पूर्व सैनिकों ने खेतों तक जाने वाले चक मार्गों पर अवरोध की समस्या भी उठाई।
एडीएम ने संबंधित एसडीएम को बैठक के दौरान ही कॉल करके चक मार्ग खुलवाने और भूमि की पैमाइश कराने को कहा। पुलिस विभाग से संबंधित प्रार्थनापत्रों के निस्तारण के लिए भी संबंधित अधिकारियों को जिन मामलों में कार्रवाई लंबित है, उनका निस्तारण कर आख्या उपलब्ध कराने को कहा।
विज्ञापन

यहां जिला पूर्ति अधिकारी मनीष कुमार सिंह, जाट रेजीमेंट सेंटर के सूबेदार मेजर एमएस बिष्ट सहित पूर्व सैनिक और उनके आश्रित मौजूद रहे। बैठक का संचालन जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ग्रुप कैप्टन आशीष कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें