फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से भटककर बाजार पहुंचे मासूम को ट्रैफिक पुलिस ने पहुंचाया घर

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

खेलते-खेलते बाजार पहुंच गया था तीन साल का अबू जैद

बरेली। कोतवाली के मोहल्ला सराय खाम में मुर्गे वाली गली में रहने वाला तीन वर्षीय अबू जैद खेलते-खेलते कुतुबखाना तक पहुंच गया। वहां तैनात ट्रैफिक पुलिस के एचसीपी कलुआ खान और होमगार्ड संजीव कुमार ने उसे घर पहुंचाया।
विज्ञापन

एचसीपी कलुआ खान ने बताया कि वह कुतुबखाना चौराहे पर तैनात थे। दोपहर 12 बजे उन्हें एक बच्चा रोता दिखाई दिया। वह बच्चे के पास पहुंचे लेकिन उसने कुछ नहीं बताया। उन्होंने उसे चिप्स और टॉफी मंगाकर दीं तो वह चुप होकर खाने लगा। फिर उन्होंने बच्चे से पिता का नाम पूछा तो उसने सादिक और मुर्गे वाली गली में रहना बताया। वह होमगार्ड के साथ बच्चे को लेकर मोहल्ले में पहुंचे और वहां रहने वाले लोगों से उसके बारे में पूछा। एक दुकानदार ने बच्चे को पहचान लिया और उसके घर तक पहुंचाया। बच्चा घर पहुंचा तो परिवार वालों ने चैन की सांस ली। सादिक ने बताया कि वह पत्नी को दवाई दिलाने गए थे। बच्चा घर में अकेला था। इसी बीच वह खेलते-खेलते भटककर कुतुबखाना तक पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें