बरेली। कोहाड़ापीर से कुतुबखाना तक सीएम ग्रिड योजना के तहत सड़क का चौड़ीकरण प्रस्तावित है। अवैध कब्जे हटवाने को लेकर हो रहे हंगामे के बाद अब व्यापारियों ने खुद ही दुकानों के बाहर किए गए अस्थायी अतिक्रमण को हटाना शुरू कर दिया हैं। बुधवार को धर्मकांटे के आसपास कई व्यापारियों ने अपने दुकान के बाहर लगे टिनशेड आदि को हटा दिया। इससे रोड चौड़ी हुई है।
व्यापारियों का कहना है कि निगम की ओर से लगाए गए निशान गलत हैं। कई जगह व्यापारी इसका विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि वह यहां पर कई दशकों से दुकान कर रहे हैं और उनके पास दुकानों के कागजात भी हैं। इसके बावजूद उनकी नोटिस दिए गए हैं।