फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway News: बरेली होकर छह और ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ियों की समय सारिणी जारी, यात्रियों को होगी सहूलियत

Sat, 18 Apr 2026 12:16 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली होकर लंबी दूरी की छह और ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इन ट्रेनों की समय सारिणी जारी कर दी गई है। वहीं आनंद विहार-जोगबनी विशेष ट्रेन के फेरों को विस्तार दिया गया है।  
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गर्मी के सीजन में यात्रियों के बढ़ते दबाव के बीच रेलवे ने शुक्रवार को बरेली होकर लंबी दूरी की छह और ट्रेनों की समय सारिणी जारी की है। इसके साथ ही इन गाड़ियों में टिकट बुकिंग खुल गई है। मुरादाबाद मंडल के सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि 04028 आनंद विहार मुजफ्फरपुर विशेष गाड़ी 24 अप्रैल से 15 मई तक प्रत्येक शुक्रवार को आनंद विहार से सुबह 9:15 बजे चलने के बाद दोपहर 1:30 बजे बरेली आएगी और अगले दिन तड़के 4:30 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी। 04027 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार विशेष गाड़ी 25 अप्रैल से 16 मई तक प्रत्येक शनिवार को मुजफ्फरपुर से सुबह 6:15 बजे चलने के बाद रात 10:52 बजे बरेली आएगी और अगले दिन तड़के 5:30 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।

विज्ञापन


04030 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर विशेष गाड़ी 22 अप्रैल से 17 जुलाई तक प्रत्येक बुधवार को आनंद विहार से सुबह नौ बजे चलने के बाद दोपहर 1:30 बजे बरेली आएगी और अगले दिन तड़के 4:30 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी। 04029 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार विशेष गाड़ी 23 अप्रैल से 16 जुलाई तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को मुजफ्फरपुर से सुबह 6:15 बजे चलने के बाद रात 10:52 बजे बरेली आएगी और अगले दिन तड़के 5:30 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।

04616 फिरोजपुर-पटना  जंक्शन विशेष गाड़ी 21 अप्रैल से 14 जुलाई तक प्रत्येक बुधवार को फिरोजपुर से दोपहर 12 बजे चलने के बाद रात 12:16 बजे बरेली आएगी और अगले दिन शाम 6:35 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी। 04615 पटना जंक्शन फिरोजपुर  विशेष गाड़ी 22 अप्रैल से 15 जुलाई तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को पटना जंक्शन से रात 8:20 बजे चलने के बाद अगले दिन सुबह 10:58 बजे बरेली आएगी और रात 11:55 बजे फिरोजपुर पहुंचेगी। 

विज्ञापन
Trending Videos

आनंद विहार-जोगबनी विशेष ट्रेन के फेरों को दिया विस्तार 
रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए 04008/04007 आनंद विहार-जोगवनी विशेष गाड़ी के संचालन की अवधि बढ़ा दी है। यह ट्रेन अब 12 जुलाई तक चलाई जाएगी। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार के मुताबिक, 04008 आनंद विहार जोगवनी ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी 18 अप्रैल से 11 जुलाई तक (23 मई को छोड़कर) प्रत्येक शनिवार को चलेगी। यह गाड़ी आनंद विहार टर्मिनल से सुबह 8:30 बजे चलने के बाद दोपहर एक बजे बरेली आएगी और अगले दिन अपराह्न तीन बजे जोगबनी पहुंचेगी।

04007 जोगबनी-आनंद विहार ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी 19 अप्रैल से 12 जुलाई तक (24 मई को छोड़कर) प्रत्येक रविवार जोगबनी से शाम 6:30 बजे चलने के बाद दूसरे दिन रात 8:30 बजे बरेली आएगी और तीसरे दिन तड़के तीन बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। 
विज्ञापन

ठंडारी कलां स्टेशन पर नौ ट्रेनों के ठहराव को सितंबर तक विस्तार
रेल प्रशासन ने परिचालन संबंधी कारणों से नौ ट्रेनों का ढंडारी कलां स्टेशन पर ठहराव सितंबर तक बढ़ा दिया है। पहले इन गाड़ियों को लुधियाना स्टेशन पर ठहराव दिया गया था। बाद में इसे ढंडारी कलां स्टेशन पर स्थानांतरित किया गया। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि 14618 अमृतसर-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस, 22552 जलंधर सिटी-दरभंगा एक्सप्रेस, 14616 अमृतसर-लालकुआं एक्सप्रेस, 12204 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस, 14650 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस, 14674 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस, 22474 अमृतसर-गोरखपुर एक्सप्रेस, 14604 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस और 15532 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस के ढंडारी कलां स्टेशन पर ठहराव को सितंबर तक बढ़ा दिया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें