फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: बरेली में संपत्ति के लिए पिता की हत्या, फंदे से लटकाया शव, छह माह बाद खुली बेटे की करतूत

Fri, 17 Apr 2026 11:41 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के मीरगंज क्षेत्र में एक युवक ने अपने पिता की हत्या कर दी। इसके बाद उनका शव पेड़ पर फंदे से लटका दिया। छह महीने बाद आरोपी बेटे की करतूत का खुलासा हुआ। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के मीरगंज थाना क्षेत्र में संपत्ति के लालच में एक युवक ने अपने पिता का गला घोंटकर हत्या कर दी और आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे से लटका दिया। पुलिस ने शुक्रवार को इस मामले का खुलासा करते हुए आरोपी बेटे कुलदीप को गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


यह घटना खमरिया आजमपुर गांव में 18 अक्तूबर 2025 को सामने आई थी, जब बाबू सिंह (70) का शव गन्ने के खेत में शीशम के पेड़ से लटका मिला था। बुजुर्ग के हाथ रस्सी से बंधे हुए थे, जिससे पुलिस को हत्या का संदेह हुआ। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया, जिसकी रिपोर्ट में गला दबाने से मौत की पुष्टि हुई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। 

जांच के दौरान मृतक बाबू सिंह के बेटे कुलदीप की भूमिका संदिग्ध पाई गई। मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार सुबह कुलदीप को मीरगंज डाकखाने चौराहा से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में कुलदीप ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। प्रभारी निरीक्षक मीरगंज संजय तोमर ने गिरफ्तारी की पुष्टि की।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

हत्या का कारण और वारदात का तरीका
कुलदीप ने पुलिस को बताया कि उसके पिता बाबू सिंह अक्सर घर से बाहर रहते थे और जमीन का कुछ हिस्सा बिना बताए बेच चुके थे। वह शेष जमीन को भी बेचना चाहते थे, जिससे कुलदीप नाराज था। दीपावली से पहले पिता के लापता होने के बाद 18 अक्तूबर को वे गांव के बाहर गन्ने के खेत में मिले। वहां पिता-बेटे के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद कुलदीप ने गुस्से में पिता का गला घोंटकर हत्या कर दी।

आत्महत्या दिखाने की कोशिश
हत्या करने के बाद कुलदीप ने इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की। उसने पिता के गले में कपड़े का फंदा लगाकर शव को पेड़ से लटका दिया। जल्दबाजी में वह पिता के हाथ खोलना भूल गया, जो रस्सी से बंधे हुए थे। पुलिस ने इस मामले में गहन जांच के बाद ही सच्चाई का पता लगाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें