फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ठिरिया बुजुर्ग में चकबंदी करने गई टीम विरोध के बाद लौटी

विज्ञापन
ग्रामीणों को समझाते तहसीलदार। स्रोत: ग्रामीण
विज्ञापन
मीरगंज। तहसील क्षेत्र के गांव ठिरिया बुजुर्ग में चकबंदी प्रक्रिया चल रही है, लेकिन ग्रामीण इसका लंबे समय से विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार को तहसीलदार विशाल कुमार शर्मा, चकबंदी कानूनगो, लेखपाल और पुलिस टीम के साथ दोपहर बाद तीन बजे गांव में चकबंदी के लिए पहुंचे। तभी ग्रामीणों को जानकारी हुई कि उनके विरोध के बाद भी अधिकारी सर्वे करने आए हैं। तभी दर्जनों की संख्या में महिलाएं एवं पुरुष आकर सर्वे कार्य का विरोध करने लगे तो प्रशासन के पसीने छूट गए। वे बिना सर्वे के ही लौट गए।

ग्रामीण काफी समय से चकबंदी का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनके गांव में खेतों पर आने-जाने के लिए पर्याप्त मात्रा में चक मार्ग हैं। उन्हें कोई दिक्कत नहीं है। उन्होंने बताया कि चकबंदी अधिकारी 1359 फसली खतौनी से चकबंदी करना चाह रहे हैं, जबकि ग्रामीण 1394 फसली खतौनी से चकबंदी कराने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहसीलदार विशाल कुमार शर्मा ने बताया कि टीम चकबंदी के लिए गई थी। ग्रामीणों के विरोध पर लौटना पड़ा, क्योंकि पर्याप्त मात्रा में उनके पास पुलिस बल नहीं था। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें