हाफिजगंज। जमीन पर कब्जे के बाद हो रहे निर्माण का विरोध कर दिया तो दबंगों ने दंपती को पीटकर घायल कर दिया। शिकायत करने पर पुलिस ने घायल पति को उपचार के लिए भेज दिया है। थाना क्षेत्र के गांव सवारखेड़ा निवासी मंगली प्रसाद ने दी तहरीर में बताया कि उसकी कुछ खाली जगह मकान के बराबर में है, जिस पर गांव के ही कुछ दबंग कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। मंगलवार को दबंग उसकी जगह पर कब्जा कर प्रधानमंत्री आवास का निर्माण करने लगे, जिसका दंपती ने विरोध किया तो दबंगों ने लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। संवाद