फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दरोगा ने कई शहरों और होटलों में घुमाया, गर्भपात भी कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। दरोगा की दूसरी पत्नी होने का दावा करने वाली महिला ने सबूतों के साथ दरोगा से अपने रिश्ते के राज खोल दिए। उसने बताया कि वह दरोगा के साथ पत्नी की तरह रहती और दूसरे शहरों के होटलों में घूमती थी। कहा कि दरोगा के परिजनों ने उससे मारपीट और अभद्रता न की होती तो वह ये राज न खोलती, क्योंकि इसके साथ उसकी भी बदनामी जुड़ी है।
विज्ञापन

एसएसपी के पास पहुंची महिला के साथ कई वकील थे, बताया जा रहा है कि महिला मुंशी के तौर पर एक वकील के साथ काम करती है। महिला का आरोप है कि बारादरी थाने में मुलाकात व मेलजोल बढ़ाने के बाद दारोगा उसके घर आने-जाने लगा। वर्ष 2025 में करवाचौथ पर वह अपनी पत्नी के पास नहीं गया, बल्कि उसी से बतौर पत्नी पूजन कराया। महिला ने उस वक्त के फोटो भी मीडिया व अधिकारियों को दिखाए। बताया कि फरवरी 2026 में बेटे की शादी का बहाना बनाकर दरोगा उससे करीब आठ लाख रुपये के सोने के जेवर ले गया। शादी में उसने केवल तीन दिन की छुट्टी ली और फिर सीधे उसके पास बरेली आ गया। -
पत्नी-बेटे संग घर जाकर की पिटाई
महिला ने बताया कि जब उसने जेवर मांगे तो उसे धमकाया गया। उसके गर्भवती होने की जानकारी मिलने पर 12 मई को दरोगा उसे प्रेमनगर के एक नामी अस्पताल में ले गया। वहां से लेकर गर्भपात की दवा खिला दी, तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला के मुताबिक एक दिन दरोगा अपने बेटे और पत्नी के साथ उसके घर पहुंचा, वहां इन लोगों ने गाली-गलौज और मारपीट की। डायल 112 पर सूचना देने के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। पीड़िता ने आरोप लगाया कि दरोगा पुलिस अधिकारियों से अपने करीबी रिश्ते का डर दिखाकर उसे धमकाता रहा।
विज्ञापन

-
पहले बीमारी की छुट्टी अब एक्सीडेंट की
- बारादरी थाने से करीब डेढ़ महीने पहले दरोगा का तबादला सिरौली हुआ था। विभाग में चर्चा है कि दरोगा एक दो साल में रिटायर होने वाला है और महिला लगातार सरकारी रिकार्ड में खुद को पत्नी के तौर पर दर्ज कराने की जिद कर रही थी। ऐसे में पीछा छुड़ाने को उसने खुद ही दूर के थाने में तबादला कराया। थाने में जाने के बाद उसने मेडिकल लीव ली। वहां 15 जून को आना था। समय पर नहीं आया तो थाना प्रभारी ने उसकी रपट दर्ज कर अधिकारियों को सूचना दी। हालांकि बाद में प्रमाणपत्र लगाकर वह जुलाई के शुरू में फिर काम पर लौट आया। पांच जुलाई की रात ड्यूटी करके बाइक से लौटते वक्त एक्सीडेंट में दरोगा का कंधा फ्रेक्चर हो गया। तब से वह निजी अस्पताल में भर्ती था, जहां ये विवाद हुआ।
शिकायत में यह भी कहा गया है कि 4/5 जुलाई 2026 की रात आरोपी के सड़क हादसे के बाद महिला ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, इलाज का खर्च उठाया, लेकिन अगले दिन अस्पताल पहुंचे उसके परिवार वालों ने महिला से अभद्रता की और आरोपी को अपने साथ ले गए। अब महिला ने एसएसपी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दारोगा, उसकी पत्नी और बेटों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। न्याय की गुहार लगाई है। एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें