फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: महिला बोली- शादी और नौकरी का झांसा देकर किया यौन उत्पीड़न, दरोगा निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। खुद को दरोगा की दूसरी पत्नी बताकर महिला ने एसएसपी व एडीजी समेत कई अधिकारियों से मिलकर शिकायत की। उसने नौकरी और शादी के बहाने कई साल तक यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया। एसएसपी ने प्राथमिक जांच के बाद सिरौली थाने के दरोगा नरेश बाबू को निलंबित कर दिया। विभागीय जांच एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा को सौंपी गई है।
विज्ञापन

बारादरी इलाके में माधोबाड़ी निवासी महिला दोपहर के वक्त एसएसपी अनुराग आर्य से उनके कार्यालय में मिली। खुद को सिरौली थाने के दरोगा नरेश बाबू की दूसरी पत्नी बताया। महिला ने दरोगा के साथ कई जगह घूमने के फोटो और वीडियो सुबूत के तौर पर पेश किए।
बताया कि दरोगा काफी समय तक बारादरी थाने में तैनात रहे थे। वह वर्ष 2022 से पति से मतभेद के बाद अलग रह रही है। वर्ष 2025 में पति और ससुराल वालों के खिलाफ शिकायत करने बारादरी थाने गई थी। उसके मामले में जांच कर रहे दरोगा नरेश बाबू ने पहले सहानुभूति जताई, फिर उसके घर आने-जाने लगे। उसे पुलिस में नौकरी दिलाने का झांसा दिया। साथ ही कहा कि वह पहली पत्नी से तलाक लेकर उससे शादी कर लेंगे। इसी बहाने कई बार जबरन शारीरिक संबंध बनाए।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि सेवानिवृत्ति से पहले दरोगा ने उससे पीछा छुड़ाकर अपनी करतूतों पर पर्दा डालने के लिए सिरौली थाने में ट्रांसफर करा लिया। पांच जुलाई को ड्यूटी से लौटते वक्त दरोगा का एक्सीडेंट हो गया था। निजी अस्पताल में दरोगा भर्ती थे। वहां वह गई तो दरोगा के परिवार के लोगों ने उससे झगड़ा व मारपीट शुरू कर दी। जल्दी में ही वह दरोगा की छुट्टी कराकर अपने साथ ले गए।
वर्जन
महिला की शिकायत पर प्राथमिक जांच के आधार पर सिरौली थाने के दरोगा नरेश बाबू को निलंबित कर दिया है। पूरे मामले की विभागीय जांच एसपी दक्षिणी को सौंपी गई है। उनकी रिपोर्ट पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - अनुराग आर्य, एसएसपी
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें