फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सील होने लगीं गलियां, बाहरी व्यक्ति के घुसने पर की जा रही पूछताछ

विज्ञापन
सुभाषनगर क्षेत्र में सीढ़ी लगाकर लोगों ने बंद किया रास्ता। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

पुराना शहर के मोहल्लों में गलियों को बांस-बल्ली लगाकर लोगों ने किया बंद
विज्ञापन

किसी के घर रुकने वाले व्यक्ति की कर रहे पड़ताल, पुलिस को भी कर रहे सूचित

बरेली। कोरोना संक्रमण के बीच गलियों में अब बाहरी लोगों के आने जाने पर स्थानीय लोग नजर रखने लगे हैं। बाहरी होने का संदेह होने पर स्थानीय लोग तुरंत उस व्यक्ति के पास पहुंच जाते हैं और उसे बाहर जाने को कहते हैं। वहीं यदि किसी के घर कोई रुक रहा है तो उसकी सूचना भी पुलिस को दी जा रही है। लोगों का कहना है कि कोरोना संकट के बीच हर व्यक्ति डरा हुआ है। ऐसे में एहतियात जरूरी है।
विज्ञापन

पुराना शहर के सैलानी, मीरा की पैठ, जगतपुर, कांकरटोला, शेख नवादा, प्रेमनगर, सुरेश शर्मा नगर आदि कई इलाकों में लोगों ने अपनी गलियों को सील करना शुरू कर दिया है। इस दौरान बांस-बल्ली के सहारे लोगों ने गलियों के बाहर बैरियर बनाए हैं। इन पर तख्तियां भी टांग दी गई हैं, जिसमें कोरोना संकट के बीच लोगों से सहयोग करने को कहा गया है। गुरुवार को सैलानी की कई गलियों में इसी तरह की तख्तियां लटकी देखी गईं। यहां एक व्यक्ति श्यामसुंदर ने बताया कि हम लोगों ने गलियों में बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश को रोकने के लिए बैरियर लगाए हैं। साथ ही बाहर से आने-जाने वाले लोगों पर विशेष नजर रख रहे हैं। यदि कोई व्यक्ति गली में बाहर से आकर किसी रिश्तेदार के यहां भी रुकता है तो उस घर पर जाकर पूरी तस्दीक की जाती है। साथ ही पुलिस को भी सूचित किया जा रहा है ताकि गली में कोई कोरोना संक्रमित व्यक्ति न आ सके। इसी तरह कांकरटोला, शेख नवादा आदि इलाकों में भी लोगों ने बैरियर लगाने को उचित बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें