फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुहर्रम पर शहर की सड़कें रहीं सूनी.. नहीं निकले ताजिये

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो लाइव रिपोर्ट
विज्ञापन

मुहर्रम पर शहर की सड़कें रहीं सूनी.. नहीं निकले ताजिये
क्रासर
कर्बला पर रही खुफिया नजर, खानकाहे नियाजिया के आसपास पुलिस रही तैनात
संवाद न्यूज एजेंसी
बरेली। सरकार के सख्त निर्देश के बाद मुहर्रम के मौके पर शहर में कहीं भी ताजिये नहीं निकाले गए। लोगों ने ताजिये घरों के बाहर भी नहीं रखे। पुराना शहर और मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में सड़कें सूनी रहीं। ज्यादातर धार्मिक स्थल बंद रहे। उनके आसपास पुलिस का भी पहरा रहा। रात में भी एसएसपी ने फ्लैग मार्च किया। शहर के कर्बलाओं पर भी पुलिस की खुफिया नजर रही।
आज के दिन ताजिये कर्बला पहुंचते हैं मगर रविवार शाम तक कोई भी ताजिया कर्बला नहीं पहुंचा। पुराना शहर के सैलानी, कांकर टोला, जोगी नवादा, एजाज नगर गौटिया, हजियापुर किला क्षेत्र के मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में सड़के सूनी रहीं। कहीं से भी ताजिये उठने की सूचना नहीं मिली। अलबत्ता लोग शहर की स्थिति के बारे में एक दूसरे से बात करते रहे। मुर्हरम पर पुलिस-प्रशासन भी पूरी तरह से सतर्क रहा। ताजिये निकलने वाले मुहल्लों में पुलिस पैनी नजर रखे रही। पुलिस ने सख्ती दिखाई तो सड़क पर इकट्ठा लोग घरों में चले गए। इसके अलावा कर्बला पर भी पुलिस की खुफिया नजर रही। दूसरी ओर प्रेमनगर, बारादरी, किला और इज्जतनगर क्षेत्र में भी खासी चौकसी बरती गई। खानकाहे नियाजिया के आसपास पुलिस तैनात रही। वहां भी कोई ताजिया नहीं निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम को निकाला फ्लैग मार्च
रविवार को लॉकडाउन की पाबंदी की वजह से पुलिस सड़कों पर मुस्तैद रही। चौराहों पर निकलने वाले लोगों से आने-जाने का कारण पूछा। बेवजह घर से निकलने वालों का चालान किया गया। पुलिस अधिकारी भी स्थिति का जायजा लेने के लिए सड़कों पर निकले। शाम को एसएसपी शैलेश पांडे, एसपी सिटी रविंद्र कुमार आदि अधिकारियों ने कई थानों के साथ फ्लैग मार्च निकाला। जिसको देखकर लोग भी सहमे रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें