फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सफलता के आकाश पर चमके जमीं के सितारे

विज्ञापन
अनमोल कुमारस्रोत – स्वयं
विज्ञापन
बरेली। गांव की साधारण पृष्ठभूमि से निकलकर सफलता के आकाश को कैसे चूमा जाता है, जिले के ये चार खिलाड़ी इसकी मिसाल हैं। किसान परिवार के इन चार होनहारों को राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को पदक, प्रमाणपत्र और किट देकर सम्मानित किया। ये सम्मान न केवल इनके लिए गौरव की बात है, बल्कि उन युवाओं के लिए प्रेरणा भी है जो सीमित संसाधनों में बड़ा लक्ष्य हासिल करना चाहते हैं। संवाद
विज्ञापन

-

बड़े भाई से मिली प्रेरणा तो जूडो में आजमाया हाथ
जीआईसी इंटर कॉलेज के छात्र अनमोल कुमार को जूडो के खेल में शानदार प्रदर्शन के लिए मुख्यमंत्री से सम्मान मिला। अनमोल एक किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उन्हें खेल की प्रेरणा अपने बड़े भाई विजयवीर सिंह यादव से मिली थी। वर्ष 2019 में उन्होंने खेलना शुरू किया और फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। मुख्यमंत्री से सम्मान मिलने पर उन्होंने कहा कि यह बहुत प्रेरणादायक अनुभव लगा। अंडर-19 जूडो प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने वाले अनमोल का अगला लक्ष्य देश के लिए खेलना है।
-
चाचा से मिली दिशा, विनय ने कुश्ती में जीते पदक

महर्षि कश्यप ग्लोरियस हाईस्कूल के छात्र विनय तोमर के चाचा कुश्ती कोच हैं और उन्हीं से प्रेरित होकर विनय ने इस खेल में कदम रखा। उन्होंने खेलो इंडिया यूथ गेम्स में कांस्य पदक जीता है। विनय का कहना है कि मुख्यमंत्री से सम्मान मिलने के बाद उनका आत्मविश्वास और बढ़ा है। उनकी इस उपलब्धि पर पूरा परिवार गर्वित है। इसके बाद से वह, लगातार अभ्यास में जुटे हैं और उच्चस्तर पर देश का नाम रोशन करना चाहते हैं। अब उनका लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए पदक जीतना है।
विज्ञापन

-

अंजुन ने साबित किया... परिश्रम ही सफलता की कुंजी

बिथरी चैनपुर ब्लॉक स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में पढ़ने वाली अंजुन केशवपुर गांव की हैं। कक्षा आठ में पढ़ने वाली अंजुन एक साधारण किसान परिवार से आती हैं। उन्होंने लखनऊ में आयोजित ओपन नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर शहर का नाम रोशन किया था। स्कूल में ताइक्वांडो का प्रशिक्षण होता देख अंजुन की रुचि इसमें जगी और फिर लगातार मेहनत कर यह सफलता हासिल की। मुख्यमंत्री से सम्मान पाकर उनके चेहरे पर खुशी देखने लायक थी।


साथी खिलाड़ियों को देख ताइक्वांडो में आजमाए हाथ
विकास क्षेत्र भुता के उच्च प्राथमिक विद्यालय शिवनगर में कक्षा सात में पढ़ने वाले दिनेश ने जनवरी 2025 में लखनऊ में आयोजित ओपन नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता था। दिनेश ने बताया कि स्कूल में साथी खिलाड़ियों को अभ्यास करते देख उनका भी झुकाव इस खेल की ओर हुआ। कोच के निरंतर मार्गदर्शन से उन्होंने खुद को साबित किया। मुख्यमंत्री से सम्मान मिलने के बाद दिनेश ने अगली प्रतियोगिताओं में भी बेहतर प्रदर्शन करने का संकल्प लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें