फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही ने मांगे 50 हजार, पिटाई में घायल युवक ने कर ली आत्महत्या

विज्ञापन
प्रमोद (फाइल फोटो)
विज्ञापन
भाइयों का आरोप- घूस न देने पर घर से पीटते हुए थाने ले जाने की धमकी दे रहा था सिपाही
विज्ञापन

बरेली। सुभाषनगर की गणेशनगर कॉलोनी में रहने वाले 28 वर्षीय सुमित उर्फ भोलू ने फंदे पर लटककर खुदकुशी कर ली। सुमित के परिवार का आरोप है कि मारपीट के एक मामले में मढ़ीनाथ पुलिस चौकी का सिपाही 50 हजार रुपये मांग रहा था। उसने सुमित को यह रकम न देने पर पीटते हुए थाने ले जाने की धमकी दी थी। इसी वजह से दहशत में आए सुमित ने आत्महत्या कर ली।
सुमित के अमित और अंकित के मुताबिक बृहस्पतिवार दोपहर सुमित का कॉलोनी के ही दो लड़कों से झगड़ा हो गया था। मारपीट में सुमित के मुंह और माथे में चोट लगी थी। दोनों लड़कों ने उसका मोबाइल भी छीन लिया। उन लोगों के पुलिस के पास पहुंचने से पहले ही आरोपियों ने मढ़ीनाथ पुलिस चौकी पर सुमित के खिलाफ शिकायत कर दी। कुछ देर बाद सुमित शिकायत लेकर मढ़ीनाथ चौकी पहुंचा तो दोनों आरोपी वहां पहले से मौजूद थे।
विज्ञापन

अमित और अंकित का आरोप है कि चौकी पर तैनात एक सिपाही ने सुमित से 50 हजार रुपये की मांग की और चौकी से भगा दिया। उसे धमकी दी कि अगर 50 हजार रुपये नहीं दिए तो वह उसे घर से पीटते हुए थाने तक ले जाएगा। सिपाही की धमकी से डरे सुमित ने घर आकर दोपहर करीब डेढ़ बजे फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
पहले भी वसूली कर चुका था सिपाही
अमित ने बताया कि आरोपी सिपाही उनके भाई सुमित को पहले भी धमकाकर दो हजार रुपये वसूल चुका था। बृहस्पतिवार को चौकी से भगाने के बाद सिपाही बार-बार उसे फोन कर 50 हजार देने का दबाव बना रहा था। उसने सुमित को हर बार धमकी दी कि अगर रकम नहीं दी तो मुकदमा दर्ज कराकर उसे जेल भेजा देगा।
आरोप : एसएसपी ऑफिस में तहरीर से सिपाही का नाम हटाने का दबाव
अमित का आरोप है कि वे लोग जब सुमित के शव का पोस्टमार्टम कराने पहुंचे तो सिपाही ने उन्हें कई बार फोन कर तहरीर से उसका नाम हटाने का दबाव बनाया। उन लोगों के न मानने पर वह पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गया। उनकी सूचना पर पहुंचे सपा पार्षद गौरव सक्सेना ने उन्हें लेकर एसएसपी आवास पहुंचे। गौरव सक्सेना का कहना है कि एसएसपी कैंप ऑफिस में नहीं थे। उनके पीआरओ ने उन लोगों की सीओ से बात कराई लेकिन उन्होंने भी तहरीर से सिपाही का नाम हटाने की बात कही।
विज्ञापन

मृतक के खिलाफ युवती ने दी शिकायत
बृहस्पतिवार दोपहर दूसरे पक्ष की युवती ने सुमित समेत दो के खिलाफ एसएसपी कार्यालय में शिकायत की। दोनों पर रुपये छीनने और छेड़छाड़ का आरोप लगाया। उधर, इंस्पेक्टर सुभाषनगर सतेंद्र भड़ाना ने बताया कि मृतक सुमित के खिलाफ 2017 से 2020 के बीच जानलेवा हमले और मारपीट समेत गंभीर धाराओं के कई केस दर्ज हैं। बृहस्पतिवार को भी उसके खिलाफ तहरीर आई थी। इसी पर पूछताछ के लिए सिपाही उसे बुला रहा था। इसी वजह से सिपाही पर आरोप लगाया जा रहा है।
मृतक के परिजन ने जो आरोप लगाए हैं, उनकी जांच कराई जाएगी। जांच में जो भी सामने आएगा, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
- रवींद्र कुमार, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें