फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: गुरु के चरणों में नतमस्तक हुए साधक

Thu, 30 Jul 2026 01:47 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने वाले गुरु के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का पर्व गुरु पूर्णिमा बुधवार को शहर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। साधकों ने अपने गुरुओं के चरणों में नतमस्तक होकर उनका पूजन किया और जीवन में ज्ञान का प्रकाश फैलाने के लिए उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन

श्री शिरडी साईं-खाटू श्याम सर्वदेव मंदिर में सुबह बाबा साईंनाथ की मंगला आरती की गई। इसके बाद आचार्य महेश वेद शर्मा के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गणेश, दत्तात्रेय भगवान और साईं बाबा का विधि-विधान से महाभिषेक एवं पूजन किया।
मध्याह्न की महाआरती के बाद दोपहर एक बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। यहां शहर विधायक संजीव अग्रवाल, महापौर उमेश गौतम, प्रो. आनंद लखटकिया, सौरभ अग्रवाल, प्रो. एसी त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मढ़ीनाथ मंदिर में हुआ पूजन

गुरु पूर्णिमा पर श्री शिव मंदिर मढ़ीनाथ, डोहरा स्थित श्री शिव मंदिर और भीटानाथ मंदिर में दर्शन-पूजन संपन्न हुआ। मंदिरों के महंतों और समिति के सम्मानित सदस्यों को अंगवस्त्र, फल तथा मिष्ठान भेंटकर सम्मानित किया गया।

सिद्धयोग शक्ति दरबार ट्रस्ट में हुआ मंत्र जाप
बरेली। सिल्वर स्टेट स्थित सिद्धयोग शक्ति दरबार ट्रस्ट के प्रांगण में कार्यक्रम का शुभारंभ गुरु प्रदत्त मंत्र जाप और ध्यान से हुआ। दोपहर में गुरुदेव गोविंद और गुरुमाता आस्था का पूजन किया गया। इस दौरान साधक निरंतर मंत्र जाप और ध्यान में लीन रहे। शाम को हवन का आयोजन किया गया। यहां डॉ. कमल किशोर मेहरोत्रा, रिचा मेहरोत्रा, राजीव शर्मा, विपिन शंखधर आदि मौजूद रहे।


आनंद आश्रम में हुआ हवन
बरेली। आनंद आश्रम में बुधवार को सुबह हवन-पूजन किया गया। पंडित सचिन शर्मा और पवन जोशी ने अनुष्ठान संपन्न कराते हुए भक्तों को गुरु नाम की महिमा बताई। कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने आश्रम पहुंचकर सहस्त्र लिंगेश्वर शिवलिंग शिवालय में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। मीडिया प्रभारी अनुज अग्रवाल ने बताया कि 31 जुलाई तक साध्वी शिवांगी श्रीरामचरितमानस की नाम महिमा पर प्रवचन देंगी। यहां अनिल अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, रीता अग्रवाल, विवेक अग्रवाल आदि मौजूद रहे।


गुरु पूर्णिमा पर गाए भजन
बरेली। श्री श्याम परिवार की ओर से मारवाड़ीगंज स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर में भजन प्रवाहकों ने गुरु की महिमा का गुणगान किया। नंद किशोर शर्मा द्वारा रचित रचनाओं का भी भावपूर्ण गुणगान किया गया। उत्सव में राहुल जौहरी, अंकुश अग्रवाल, समित अग्रवाल के साथ शिवम शर्मा, कुक्की अरोड़ा और मारुति शर्मा समेत कई कलाकारों ने भजन गाए। कार्यक्रम का समापन श्री खाटू श्याम और श्री सालासर बालाजी की आरती से हुआ। इस दौरान आनंद स्वरूप अग्रवाल, सुरेश गुप्ता, संजय गुप्ता, अनुपम टेबड़ीवाल आदि मौजूद रहे।


हरि मंदिर में भी मनाया गया उत्सवबरेली। मॉडल टाउन स्थित श्री हरि मंदिर में गुरुदेव के स्वरूप को सजाया गया। पुजारी रमेश तिवारी एवं सुनील शास्त्री द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गुरुदेव हरमिलापी महाराज का पूजन किया गया और उनके स्वरूप को तिलक लगाया गया। आरती भी हुई। इस दौरान अध्यक्ष सुशील अरोड़ा, गोविंद तनेजा, रंजन कुमार, विपिन पहवा, राकेश कुमार, नीलम लुनियाल आदि मौजूद रहे।

झिड़ी धाम में मनाया गया महोत्सव
बरेली। श्री वैष्णो देवी बुआ दाती संकीर्तन मंडल की ओर से झिड़ी धाम में सद्गुरु रामनाथ अरोड़ा की स्मृति में गुरु पूर्णिमा उत्सव मनाया गया। सुबह ज्योति प्रज्वलन के बाद संकीर्तन किया गया। गायक जगदीश भाटिया, सचिन खत्री ने भावपूर्ण भजन सुनाए। इस दौरान काशीपुर, मुरादाबाद, रुद्रपुर, दिल्ली और रामपुर सहित विभिन्न स्थानों से आए सैकड़ों भक्तों ने पवित्र सरोवर में स्नान कर गुरु का आशीर्वाद प्राप्त किया।

गुरु को पहनाई माला, लिया आशीर्वाद
बरेली। बीइंग स्प्रिचुअल फाउंडेशन कार्यालय में फाउंडेशन के संस्थापक एवं आध्यात्मिक गुरु डॉ. धर्मेंद्र कुमार का फूल-माला पहनाकर और चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त किया गया। इस दौरान डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि गुरु पूर्णिमा महर्षि वेद व्यास को समर्पित है, जिन्होंने समाज को ज्ञान की धरोहर दी। कार्यक्रम के दौरान मयंक गुप्ता, अभय गुप्ता, सुरजीत सिंह, रजनीश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें