फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: असंतुष्ट विद्यार्थियों के लिए चुनौती मूल्यांकन का दूसरा चरण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से एमबीबीएस तृतीय प्रोफेशनल भाग दो की मुख्य परीक्षा 2025 की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन से असंतुष्ट विद्यार्थियों के लिए चुनौती मूल्यांकन का दूसरा चरण शुरू किया गया है। परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार की ओर से जारी सूचना के अनुसार, इस दूसरे चरण के लिए आवेदन पत्र 17 जुलाई 2025 से ऑनलाइन उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन

ऑनलाइन आवेदन और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 23 जुलाई निर्धारित की गई है। चुनौती मूल्यांकन के दूसरे चरण के लिए विद्यार्थियों को प्रति प्रश्नपत्र 2500 रुपये का आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा। दोनों विषय विशेषज्ञों, परीक्षकों के दिए गए प्राप्तांकों का औसत निकाला जाएगा। यह औसत अंतिम रूप से स्वीकृत होगा और अंक पत्र में देय होगा, चाहे वह मूल प्राप्तांकों से कम हो अथवा अधिक। यदि औसत और मूल प्राप्तांकों में 20 प्रतिशत से अधिक का अंतर होता है, तो परीक्षार्थी के जमा किए गए शुल्क 2500 रुपये में से 1000 रुपये की धनराशि काटकर शेष राशि परीक्षार्थी को वापस कर दी जाएगी। संवाद

बीएएमएस के परीक्षा फॉर्म जारी, 17 से करें आवेदन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से बीएएमएस प्रथम, द्वितीय, तृतीय वर्ष की पूरक और चतुर्थ वर्ष की मुख्य/पूरक परीक्षा 2025 के लिए परीक्षा फॉर्म जारी कर दिए गए हैं। संबंधित विद्यार्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.mjpru.ac.in/online examination form और https://mjpruiums.in पर 17 जुलाई से आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए वह डेबिट/क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिये परीक्षा शुल्क जमा कर सकेंगे। परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार ने बताया कि परीक्षा फॉर्म भरने और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 24 जुलाई तय की गई है। फॉर्म जमा करने और महाविद्यालय की ओर से ऑनलाइन सत्यापित करने की अंतिम तिथि 26 जुलाई है। संवाद
विज्ञापन

-
कृषि पाठ्यक्रमों की सेमेस्टर परीक्षा के फॉर्म भरने की तिथि बढ़ी

बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में संचालित बीएससी कृषि, बीएससी कृषि (आनर्स) सम सेमेस्टर के साथ-साथ एमएससी कृषि सम सेमेस्टर के संस्थागत, भूतपूर्व एवं बैंक परीक्षा के फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार के अनुसार अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा फॉर्म भरने एवं शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 20 जुलाई तय की गई। फाॅर्म महाविद्यालय में जमा करने एवं महाविद्यालय की ओर से उनको ऑनलाइन अप्रूव करने की अंतिम तिथि 22 जुलाई तय की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें