बरेली। बरेली कॉलेज में चल रहे फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम के दूसरे दिन मंगलवार को शोध एवं विकास विषय पर दो विशेष ऑनलाइन व्याख्यानों का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों से 130 से अधिक प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं।
दिन का पहला व्याख्यान पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर के प्रो. राजीव चौधरी ने दिया। उन्होंने शोध के विभिन्न चरणों को विस्तार से समझाया और शोध प्रविधि व उसकी समसामयिकता पर प्रकाश डाला। दूसरा व्याख्यान हिंदू कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय के गणित विभाग के प्रो. अनुराग वशिष्ठ ने दिया। उन्होंने शिक्षकों को शोध प्रस्ताव तैयार करने और विभिन्न ग्रांट की उपलब्धता सुनिश्चित करने के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की।
इस दौरान आयोजन सचिव प्रो. वंदना शर्मा, समन्वयक प्रो. मनमीत कौर, प्रो. संगीता सिंह, प्रो. रेनू चौधरी, डॉ. निष्ठा सेठ, डॉ. अजिता सिंह तिवारी आदि मौजूद रहीं। संवाद