फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मेहतपुर करोड़ गांव की सड़क बदहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। मेहतरपुर करोड़ गांव को जाने वाला चार किलोमीटर लंबा संपर्क मार्ग बदहाल हो गया है। डामर रोड कहीं भी दिखाई नहीं दे रहा है। चक मार्ग की तरह मिट्टी में तब्दील सड़क पर गड्ढे दिख रहे हैं। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। आक्रोशित ग्रामीणों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो पोस्ट कर शिकायत की है।
विज्ञापन


फरीदपुर तहसील क्षेत्र के मेहतरपुर करोड़ गांव निवासी अरविंद यादव ने एक्स पर शिकायत कर बताया कि पिछले आठ वर्षों से सड़क का बदहाल हो गया है। उन्होंने कई बार सड़क को ठीक करने के लिए गुहार लगाई है, लेकिन निस्तारण नहीं हो रहा है। संवाद
-
निवड़िया मार्ग पर सड़क निर्माण का कार्य शुरू
फतेहगंज पूर्वी। दातागंज मार्ग से भगवान कुंदन निवड़िया मार्ग पर जिला पंचायत की ओर से पक्की सड़क निर्माण कार्य शुक्रवार से शुरू हो गया है। सबंधित कंपनी के ठेकेदार नन्हें पाठक ने बताया कि निवड़िया मोड़ से 700 मीटर की दूरी अत्तूनगला गांव की मोड़ तक डामरीकरण का कार्य कराया जाएगा। इसकी चौड़ाई करीब चार मीटर रहेगी। शुक्रवार से जेसीबी मशीन द्वारा सड़क पर मिट्टी डालने का कार्य शुरू हो गया है। जिला पंचायत सदस्य अभिलाषा शर्मा के पहल से ग्रामीणों में हर्ष है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें