दहगवां। केयरटेकर से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
थाना जरीफनगर के ग्राम जरेठा निवासी महिपाल पुत्र मटरू गांव की ही गोशाला में केयरटेकर का काम करता है। महिपाल ने बताया है कि वह की एक नवंबर को घर से गोशाला जा रहा था। रास्ते में गांव के कुछ लोगों ने उसे रोका और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की। मना करने पर पीट दिया। पीड़ित ने थाना पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर इसरत, मुद्दसिर, जामिन और जाबिर निवासी ग्राम जरेठा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। संवाद