तीसरे चरण के लिए अब तैयार होगी डीपीआर
सीएम ग्रिड योजना के तीसरे चरण के लिए अब डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार होगी। श्यामगंज पुल के अंतिम छोर से स्टेडियम रोड पर महर्षि कश्यप की मूर्ति तक सड़क चौड़ीकरण, यूटिलिटी शिफ्टिंग, भूमिगत लाइनों और जल निकासी ड्रेन के निर्माण के लिए 30 करोड़ रुपये के व्यय की स्वीकृति शासन से मिल गई है। नगर निगम के अधिशासी अभियंता शिरीष चंद्र ने बताया कि निजी कंपनी डीपीआर तैयार करेगी। शहरी सड़क अवसंरचना विकास एजेंसी इसका परीक्षण करेगी। इसके बाद काम धरातल पर उतरेगा।
महापौर उमेश गौतम ने बताया कि सीएम ग्रिड योजना के दूसरे चरण का काम शुरू हो गया है। अब बिजली लाइन के खंभे हटाए जाएंगे। सड़क पर सिर्फ स्ट्रीट लाइट के खंभे नजर आएंगे। पाइप लाइन, सीवर लाइन, ओएफसी केबल, रसोई गैस की लाइन सभी यूटिलिटी डक्ट में रहेगी।