ट्रेन में खिड़की से चढ़ता अभ्यर्थी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्लेटफॉर्म पर ट्रेन में चढ़ने के लिए मारामारी की स्थिति रही। महिला अभ्यर्थियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई अभ्यर्थी आपातकालीन खिड़की से ट्रेन में घुसते दिखे। पहली पाली के बाद दूसरी पाली की परीक्षा खत्म होने पर भी यही स्थिति रही। जंक्शन पर जो ट्रेनें रुक रही थीं, अभ्यर्थी उसी में घुस जा रहे थे।
बरेली जंक्शन पर अभ्यर्थियों की भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विशेष ट्रेनों का संचालन, फिर भी रही भीड़
परीक्षा के मद्देनजर रेलवे ने दो दिन बरेली होकर गुजरने वाली विशेष ट्रेनों के संचालन की घोषणा भी की है। इसके बावजूद परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों को घर जाने के लिए इम्तिहान से गुजरना पड़ा। दो दिन होने वाली प्रारंभिक अर्हता परीक्षा के लिए जिले में 45 केंद्र बनाए गए हैं। इन परीक्षा केंद्रों पर 83 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी पंजीकृत हैं।