फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सिजौलिया गांव से पिपरा गांव तक का मार्ग जर्जर, राहगीर परेशान

Sat, 14 Mar 2026 02:35 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। सिजौलिया से लेकर पिपरा निगाही गांव तक जाने बाली सड़क बदहाल है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन

सिजौलिया से पिपरा निगाही गांव में सात किलोमीटर की सड़क का मिर्नाण आठ साल पहले लोक निर्माण विभाग ने किया।अब वह जर्जर हो चुकी है। सड़क से रोजाना हजारों राहगीर गुजरते हैं। लंबे समय से इस सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई है। बरसात में पानी भरने से परेशानी बढ़ जाती है। गड्ढों में पानी भरने से दुर्घटना की आशंका रहती है।
ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और अधिकारियों से सड़क की मरम्मत कराने की मांग कई बार की है। लेकिन, अबतक कुछ नहीं किया गया। इस मामले में मसीबतवली नगर के पूर्व प्रधान छविनाथ गंगवार ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर मरम्मत की मांग की है।
विज्ञापन

कार्ययोजना में इस सड़क की मरम्मत का प्रस्ताव भेजा गया है। विभाग ने अभी एस्टीमेट नहीं मांगा है। सड़क को आरसीएल ने डंपरों को गुजारकर सड़क बदहाल कर दी है। उन्हें चिट्ठी भी लिखी है लेकिन जवाब नहीं मिला है। इस सड़क पर अप्रैल से काम शुरू होने की संभावना है। मई तक सड़क को हर हाल में दुरुस्त करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

राजेश कुमार, जेई, लोक निर्माण विभाग, बरेली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें