फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रिकवरी वैन से खींचकर ले जाए जा रहे ऑटो में लगी आग

विज्ञापन
आटो में लगी आग के फोटो
विज्ञापन
मीरगंज। शाही-शेरगढ़ मार्ग पर शाही तिराहे से करीब 50 कदम पहले रिकवरी वैन से खींचकर बरेली ले जाए जा रहे नए ऑटो में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और कुछ ही मिनटों में ऑटो जलकर पूरी तरह खाक हो गया। सड़क पर आग की लपटें उठती देख राहगीरों और आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन

लोगों के अनुसार, शेरगढ़ के नगरिया कलां निवासी अजय पाल ने बताया कि करीब 15 दिन पहले उन्होंने एजेंसी से नया ऑटो खरीदा था। बताया जाता है कि ऑटो शुरू से ही ठीक से नहीं चल रहा था। इसकी शिकायत एजेंसी में करने के बाद उसे वापस ले जाने के लिए गांव रिकवरी वैन गांव कुड़का पहुंची थी। शाही तिराहे से करीब 50 कदम पहले ऑटो में आग लग गई। सूचना पर शाही पुलिस मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक ऑटो पूरी तरह जल चुका था। घटना के बाद सड़क पर काफी देर तक लोगों की भीड़ जुटी रही। सीओ अजय कुमार ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच कराई जाएगी। संवाद
-
बिजली के तार की चिंगारी से 11 बीघा गन्ना जला
सेंथल। ग्राम लांवाखेड़ा तालिब हुसैन में मंगलवार दोपहर करीब एक बजे बिजली के तार से निकली चिंगारी ने किसान की सालभर की मेहनत राख कर दी। ग्रामीणों के अनुसार, नेतराम के खेत में खड़ी 11 बीघा गन्ने की फसल जलकर राख हो गई। बताया जा रहा है कि खेत के ऊपर से गुजर रही बिजली की लाइन से चिंगारी निकली और सूखे गन्ने के पत्तों पर गिर गई। धुआं उठता देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। जब तक किसान आग बुझा पाए, तब तक आग से 11 बीघा गन्ने की फसल पूरी तरह जल चुकी थी। ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए प्रशासन से किसान को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। तहसीलदार सत्येंद्र कटियार ने बताया कि अगर खेत में आग लगी है तो मंडी समिति को रिपोर्ट बनाकर भेजी जाएगी। नुकसान के आकलन के आधार पर आगे की प्रक्रिया की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें