फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: परिक्षेत्र को मिलीं 37 नई बसें, आसान होगा सफर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। परिवहन निगम बरेली परिक्षेत्र के बेड़े में 37 नई बसें जुड़ गई हैं। इनको लेने के लिए चालक लखनऊ भेजे गए हैं। इन बसों को उन रूट पर चलाने की तैयारी हैं, जिन पर ज्यादा लोग सफर करते हैं। इनके संचालन के लिए क्षेत्रीय प्रबंधक ने डिपोवार एआरएम से सुझाव मांगा है। माना जा रहा है कि इन बसों को प्रयागराज, ऋषिकेश और हरिद्वार जैसे रूटों पर चलाया जाएगा।
विज्ञापन

बरेली से रोज करीब 30 हजार यात्री रोडवेज बसों से सफर करते हैं। बरेली परिक्षेत्र में बरेली, रुहेलखंड, बदायूं व पीलीभीत डिपो शामिल हैं। इनकी 726 से अधिक बसें संचालित हो रही हैं। अब परिवहन निगम मुख्यालय से परिक्षेत्र को 37 नई साधारण बसें मिली हैं। इनमें से बरेली व रुहेलखंड डिपो को 12-12, बदायूं को सात और पीलीभीत को छह बसें आवंटित की जाएंगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें