फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वसूली करने गई सदर तहसील की टीम पर हमला

Sat, 03 Sep 2016 01:06 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक की बकाया वसूली करने पीरबहोड़ा गई सदर तहसील की टीम पर लोगों ने हमला कर दिया। खुद को बचाने के लिए टीम को मौके से भागना पड़ा। सदर तहसील के अमीन दिनेश कुमार ने बकाएदार समेत 50 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

इज्जतनगर इलाके के पीरबहोड़ा निवासी शकील ने यूको बैंक से लोन लिया था। किश्तें जमा न करने पर बैंक ने शकील के खिलाफ आरसी जारी कर दी। शुक्रवार को अमीन दिनेश कुमार के नेतृत्व में सदर तहसील की टीम बकाया वसूली करने पीरबहोड़ा पहुंची। टीम सदस्यों ने शकील को पकड़कर अपनी गाड़ी में बैठा भी लिया था। मगर भी उसके परिवारीजनों समेत 40-50 लोग इकट्ठे हो गए। उन्होंने तहसील की टीम को घेर लिया और धक्कामुक्की करके शकील को छुड़ाकर भगा दिया। टीम के सदस्यों ने मौके से भागकर खुद को बचाया। इसकी सूचना मिलने पर इज्जतनगर पुलिस मौके पर पहुंची। मगर इससे पहले लोग चल गए। इसके बाद अमीन दिनेश ने इज्जतनगर थाने जाकर शकील समेत 40-50 लोगों के खिलाफ तहरीर दे दी, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें