इस्लामी माह जिकाद की 29 तारीख शुक्रवार को जिलहिज्जा का चांद नहीं दिखाई दिया। इस लिहाज से शिया जामा मस्जिद के इमामे जुमा व शिया हिलाल कमेटी के अध्यक्ष मौलाना समशुल हसन खां ने रविवार को पहली तारीख होने का ऐलान किया है। यूनाईटेड शिया मूवमेंट के प्रवक्ता समर अब्बास जैदी ने बताया कि चांद के अनुसार ईद-उल-अजहा 13 सितम्बर व ईद-ए-गदीर 21 सितम्बर को मनाई जायेगी।
इधर सुन्नी मरकज दरगाह आला हजरत स्थित मरकजी दारुल इफ्ता ने अभी चांद का एलान नहीं किया है। रुयते हिलाल कमेटी के प्रवक्ता मौलाना शहाबउद्दीन रजवी ने बताया कि जिलहिज्जा के चांद की कोई भी शहादत दारुल इफ्ता में नहीं गुजरी है। इस लिए चांद के संबंध में अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है। कल इस मामले में चांद का एलान किया जाएगा। इसी तरह देवबंद सिलसिले से जुड़े जमीयत उलमा के जिलाध्यक्ष मुफ्ती मोहम्मद मियां कासमी ने भी बताता कि उनके यहां अभी चांद की कोई इत्तेला नहीं है। इस मामले शनिवार को फैसला लिया जाएगा।