फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आसान रहा प्रश्नपत्र, समय से पहले किया हल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन की ओर से मंगलवार को 10 वीं के कंप्यूटर एप्लीकेशन, इंफॉर्मेशन टेक्नोलाॅजी व आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) विषय के पेपर के साथ ही 10वीं की परीक्षाएं संपन्न हो गईं। साथ ही 12वीं की पेंटिंग व अप्लाइड आर्ट विषय की परीक्षा कराई गई। परीक्षार्थियों ने पेपर को आसान बताया। समय से पहले ही सभी सवाल हल करने की बात कही।
विज्ञापन


परीक्षा देकर बाहर निकलते हुए विद्यार्थियाें के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। परीक्षार्थियों ने बताया कि पहली बार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विषय की परीक्षा देने में डर लग रहा था, लेकिन प्रश्नपत्र में आसान सवालों को देखकर तसल्ली हुई। सालभर की तैयारी का नतीजा यह रहा कि समय रहते ही सारे सवाल हल हो गए। कुछ छात्र-छत्राओं ने कुछ प्रश्नों को घुमावदार बताया। इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी की परीक्षा देकर बाहर आए छात्र भी प्रसन्न दिखे। उन्होंने भी पेपर को आसान बताया। 10 वीं में पंजीकृत 6,922 में से 6,891 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। वहीं, 12वीं में पंजीकृत 156 में से 154 परीक्षा में शामिल हुए। संवाद
विज्ञापन

पेपर देखकर दूर हुआ डर
एआई नया विषय होने के कारण मन में डर बना हुआ था, लेकिन प्रश्नपत्र को देखकर तसल्ली हुई। जल्दी ही सभी सवालों को हल कर लिया। - शौर्य

पेपर में अधिकतर प्रश्न पढ़े हुए टॉपिक से आए थे, इसलिए उनको हल करने में परेशानी नहीं हुई। मेरे दोस्तों का भी पेपर अच्छा हुआ है। - ऋषभ
पेपर में कुछ सवाल घुमावदार रहे, लेकिन ज्यादातर आसान रहे। समय रहते हल कर दिया था। अच्छे अंक मिलने की उम्मीद है। - हुजैफा

केस स्टडी और बहुविकल्पीय सवाल कठिन लगे। इनमें समय भी लगा, लेकिन अन्य प्रश्न सरल थे। उन्हें तेजी से हल कर लिया। - शाजिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें