फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: घर में नहा रही युवती से छेड़खानी, फायरिंग का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी। घर में नहा रही युवती से छेड़खानी की गई। विरोध करने पर फायरिंग करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उनकी धेवती घर में स्नान कर रही थी। तभी परिचित युवक शिवम घर में घुस आया और छेड़खानी की। वह आरोपी के घर शिकायत करने पहुंचे तो आरोपी के परिजन गाली देते हुए घर में घुस आए और उनकी धेवती को घर से पकड़कर घसीटते हुए ले गए और उसके साथ मारपीट की। इसके बाद आरोपी के परिजनों ने उनकी पत्नी पर भी धारदार हथियार से हमला कर दिया। उसके बाद आरोपी तमंचा लहराते हुए हवाई फायर करते हुए गांव छोड़कर जाने की धमकी दी। इंस्पेक्टर क्राइम विकास कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें