बरेली में मुख्यमंत्री योगी के शहर से जाने के बाद मंगलवार को एक विवादित संपत्ति को कुर्क किया गया। यह कार्रवाई सिटी मजिस्ट्रेट टीम ने की। मौलाना तौकीर रजा के परिवार ने इसे अपनी बैठक बताया है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
दरगाह आला हजरत के पास मौलाना तौकीर रजा के घर के पीछे बने एक मकान को सिटी मजिस्ट्रेट की टीम ने मुख्यमंत्री योगी के बरेली से जाने के बाद कुर्क कर दिया। इस दौरान लक्ष्मी नारायण मंदिर का हिस्सा पूजापाठ के लिए छोड़ दिया गया है। सील किए हिस्से को मौलाना तौकीर के परिवार ने अपनी बैठक बताया है। उनसे दस्तावेज मांगे गए हैं।
विज्ञापन
वर्ष 2023 में पुराने मकान को तोड़कर गेस्ट हाउस बनाने की कोशिश की गई थी। सावन के दिनों में इस तरह की तोड़फोड़ पर हिंदू समुदाय के स्थानीय लोगों ने तीखा विरोध जताया था। बताया था कि मकान के अंदर बरसों पुराना लक्ष्मी नारायण मंदिर मौजूद है। तत्कालीन कोतवाल हिमांशु निगम ने जाकर तोड़फोड़ रुकवाई थी। पता लगा कि हिंदू परिवार पर संपत्ति की देखरेख की जिम्मेदारी थी, जिसने मुस्लिम परिवार को मकान बेच दिया है। मकान के अंदर मंदिर का ढांचा व मूर्तियां मिलीं तो पुलिस ने क्रेता-विक्रेता का शांतिभंग में चालान कर दिया था।
सिविल कोर्ट में चल रहा था मुकदमा
इस संपत्ति को लेकर मुकदमा सिविल कोर्ट में चल रहा था। सिटी मजिस्ट्रेट राजेश वर्मा भी मामले की जांच कर रहे थे। उन्होंने संपत्ति को विवादित माना और 23 जून को धारा 145 के तहत इसे सील करने का आदेश कर दिया। इसका रिसीवर कोतवाल सदर को बनाने के साथ ही एक सप्ताह में अनुपालन कराने का आदेश दिया। मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी के शहर से विदा होने के बाद कोतवाल राजीव कुमार ने प्रशासन की टीम के साथ संपत्ति को कुर्क व सील कर दिया।