फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: या हुसैन अलविदा... की सदाओं के साथ कर्बला पहुंचा जुलूस

Wed, 05 Aug 2026 01:49 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। हजरत इमाम हुसैन सहित कर्बला के बहत्तर शहीदों के चेहल्लुम पर शिया समाज की ओर से मंगलवार को जुलूस ओ अलम निकाला गया। जुलूस में शामिल अजादार अलविदा अलविदा या हुसैन अलविदा की सदाओं के साथ कर्बला पहुंचे। रास्ते में नौहाख्वानी के साथ अंजुमनों ने जंजीरों व कमा का मातम किया।
विज्ञापन

चेहल्लुम का जुलूस जखीरा के इमामबाड़ा मरहूम कमाल हसन नकवी से अंजुमन ऑल इंडिया गुलदस्ता-ए-हैदरी की ओर से निकाला गया। दूसरा जुलूस भी जखीरा के इमामबाड़ा मरहूम जुर्रियत हुसैन काजमी से निकला। यह जुलूस गढैया के इमामबाड़ा वसी हैदर, हकीम आगा साहब से दीवानखाना रोड होता हुआ इमामबाड़ा फतेह अलीशाह (काला इमामबाड़ा) पहुंचा।
यहां पर मजलिस के बाद अंजुमन शमशीर-ए-हैदरी, गुलदस्ता-ए-हैदरी, ऑल इंडिया गुलदस्ता-ए-हैदरी, परचम-ए-अब्बास, हुसैनी कदीमी पुराना शहर, परचम-ए-हुसैन, हुसैनी आदि अंजुमने एक साथ जुलूस में शामिल होकर किला क्रॉसिंग, अली कॉलोनी लीचीबाग मोड़ होती हुई स्वालेह नगर स्थित शिया कर्बला पहुंचीं। रास्ते में अंजुमनों ने जंजीर व कमा का मातम कर कर्बला वालों को पुरसा दिया।
विज्ञापन

मीडिया प्रभारी शानू काजमी ने बताया कि रास्ते में लोगों ने जगह जगह सबील लगाई। कर्बला में भी सबील का वितरण किया गया। लोगों ने बहत्तर शहीदों की तुर्बतों पर चिरागां किया।
सुन्नी आज मनाएंगे चेहल्लुम
बरेली। सुन्नी मुस्लिम बुधवार को शहीदाने कर्बला का चेहल्लुम मनाएंगे। इस सिलसिले में जहां नियाज नजर का दौर रहेगा, वहीं बाकरगंज स्थित कर्बला में भी इमामबाड़ों के चढ़ावे पेश किए जाएंगे। इसके मद्देनजर कर्बला कमेटी ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। यहां मेले का भी आयोजन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें