फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सार्वजनिक शौचालयों की बदहाली महिलाओं को बना रही बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सार्वजनिक स्थानों पर महिला शौचालयों की कमी और उनकी बदहाली महिलाओं को बीमार बना रही है। सुविधा के अभाव में बाहर बाजार में निकलने वाली महिलाएं पानी नहीं पीतीं। सुविधा न होने की वजह से कई बार उन्हें घंटों तक परेशान होना पड़ता है।
विज्ञापन

इसका प्रतिकूल प्रभाव उनके स्वास्थ्य पर पड़ता है। यूरोलाजिस्ट डॉ. निकुंज गोयल ने बताया कि पुरुषों के सापेक्ष महिलाओं में गुर्दे से संबंधित बीमारियों की आशंका अधिक रहती है। गुर्दे के संक्रमण से थकान, सूजन, अनियंत्रित रक्तचाप, पीठ दर्द आदि समस्याएं होती हैं।
शहर के सिविल लाइंस, बड़ा बाजार, सेटेलाइट व श्यामगंज जैसे इलाकों में पड़ताल की गई तो महिलाओं के लिए शौचालयों की संख्या न के बराबर मिली। सेटेलाइट पर बना शी-लाउंज काफी वक्त से बंद है। इस्लामिया मोड़ पर बना पिंक शौचालय भी बदहाल है।
विज्ञापन

बाजार में मिलीं महिलाओं ने बताया कि शौचालय न होने से कई बार परेशानी हो जाती है। काम अधूरा छोड़कर घर जाना पड़ता है। कई महिलाओं की कोशिश रहती है कि अधिक पानी का सेवन न करें, अन्यथा अधिक देर तक बाजार में नहीं घूम पाएंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें