फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बीडीए ने दो अवैध कॉलोनियों को किया ध्वस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बीडीए ने मंगलवार को दो अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त किया। यहां स्वीकृति के बिना ही प्लाटिंग की जा रही थी।
विज्ञापन

प्राधिकरण के सहायक अभियंता धर्मवीर सिंह, अवर अभियंता संदीप कुमार प्रवर्तन टीम के साथ मंगलवार को सीबीगंज के गांव जौहरपुर पहुंचे। यहां माखनलाल साहू की ओर से 13 बीघा में प्राधिकरण से नक्शा स्वीकृत कराए बिना ही भूखंडों का चिह्नांकन कर सड़क, नाली एवं चहारदीवारी का काम किया जा रहा था।
विज्ञापन

इसी तरह सीबीगंज के ही गांव मथुरापुर में लगभग 15 बीघा जमीन पर वाजिद, तसलीम रजा, मोहम्मद फरहद, मुन्ने खां आदि कॉलोनी विकसित कर रहे थे। दोनों ही जगह निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें