आरोपी ने दरोगा के व्हाट्सएप पर भेजे रोपकार
विनोद ने न्यायालय की ओर से जारी दो रोपकार (जमानत मंजूर होने के बाद न्यायालय से मिलने वाला पत्र) दरोगा को व्हाट्सएप पर भेज दिया। दरोगा ने रिपोर्ट के साथ रोपकार लगाकर न्यायालय में दाखिल कर दिया। न्यायालय ने दाखिल रोपकार को फर्जी बताया और विनोद के खिलाफ पुलिस व न्यायालय को गुमराह करने और फर्जी दस्तावेज तैयार करने के आरोप में मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। दरोगा गुरजीत ने इज्जतनगर थाने में विनोद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इज्जतनगर थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस छानबीन कर रही है कि फर्जी रोपकार किसने तैयार किए थे।
ये भी पढ़ें- UP: घर में फैला था खून ही खून, दिल दहलाने वाला था मंजर; इसलिए चार बच्चों का कत्ल कर बाप ने दी जान; तस्वीरें
पहले भी सामने आ चुका है फर्जी जमानती पत्र लगाने का मामला
इससे पहले भी न्यायालय में फर्जी जमानती पत्र दाखिल करने का मामला सामने आ चुका है। गोकशी के आरोपी के गैरहाजिर रहने पर जब उसके जमानतदारों को नोटिस भेजा गया था तो पता चला था कि सदर तहसील में तैनात लेखपाल और थाना सीबीगंज के दरोगा की कूटरचित आख्या तैयार कर फर्जी तरीके से जमानत ली गई थी। पिछले साल इस मामले में कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस अभी तक फर्जी आख्या लगाने वाले को नहीं खोज सकी है।