फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीठ पर पुलिस का हाथ तो सटोरियों का ‘मुंबई के भाई’ जैसा अंदाज

विज्ञापन
फायरिग मामले में लोगों से पूछताछ करते एडीजी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

कटरा चांद खां में शनिवार रात महिला सट्टेबाज के गुर्गे ने 30 राउंड फायरिंग कर फैलाई थी दहशत
विज्ञापन

घायल सेल्समैन की हालत गंभीर, भाई ने सौंपी तहरीर, एडीजी ने किया मुआयना

बरेली। एक तरफ सटोरियों और पुलिस के बीच आपसी रिश्तों के एक के बाद एक खुलासे हो रहे हैं तो दूसरी तरफ शहर में सटोरियों और उनके गुर्गों का आतंक भी बढ़ता जा रहा है। मौर्या मंदिर के पास शनिवार रात बाइक सवार जिन बदमाशों ने करीब तीस राउंड फायरिंग करके दहशत फैलाई थी, वे भी एक चर्चित महिला सट्टेबाज के गुर्गे थे। छानबीन के बाद पता चला है कि सट्टेबाजों इलाके में अपना दबदबा कायम करने के लिए फायरिंग की थी। इस दौरान गोली लगने से घायल सेल्समैन की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। उसके भाई ने बारादरी थाने में तहरीर दी है। एसएसपी ने टीमें बनाकर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं। रविवार सुबह एडीजी ने भी मौका मुआयना किया।
बारादरी के मोहल्ला कटरा चांद खां में मौर्या मंदिर के पास शनिवार रात तीन बाइकों पर आए करीब नौ बदमाशों ने 30 राउंड फायरिंग कर इलाके में तहशत फैला दी थी। गोलियों की आवाज सुनकर इलाके के लोग सहम गए थे। इस बीच छत पर खड़े सेल्समैन सचिन मौर्य के सिर में गोली लग गई। एक बदमाश ने दरवाजे पर फायर किया तो सचिन की भाभी वर्षा के पैर में छर्रे लग गए। सचिन को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। उसे अब तक पांच यूनिट खून चढ़ाया जा चुका है, लेकिन हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक कटरा चांद खां में दहशत फैलाने वाला कोई और नहीं बल्कि चर्चित महिला सट्टेबाज का गुर्गा और उसके साथी थे। भाभी जी के नाम से चर्चित इस महिला सट्टेबाज के गुर्गे की चार दिन पहले मौर्या मंदिर के पास ई-रिक्शा से टक्कर हो गई थी। तब उसने चार लोगों के खिलाफ बारादरी थाने में एनसीआर दर्ज कराई थी। इसके बाद से लगातार कुछ लोग समझौता कराने में जुटे थे, लेकिन गुर्गा समझौता करने को तैयार नहीं था। इसके बाद इलाके में अपना दबदबा कायम करने करने के लिए उसने शनिवार रात फायरिंग कर दी।

वीडियो बनाने के चक्कर में चपेट में आया था सचिन

महिला सट्टेबाज का गुर्गा और उसके दोस्त जब हवाई फायरिंग कर रहे थे तभी सचिन खाना खाने के बाद छत पर टहलने के लिए गया था। वारदात को कैमरे में कैद करने के लिए वह मोबाइल से वीडियो बनाने लगा, तभी एक गोली उसके सिर में लग गई। उसके मोबाइल में बनी वीडियो में दो-तीन बदमाश हवाई फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। वीडियो के आधार पर पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें