फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिरों में कपड़ों से ढके गए घंटे, बैरिकेडिंग कराई गई

विज्ञापन
काली माता के मंदिर में लगे घंटे श्रद्धालु अब बजा नहीं सकेंगे। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

एक बार में सिर्फ पांच श्रद्धालु ही कर सकेंगे प्रवेश
विज्ञापन

सोमवार को शिव मंदिरों में उमड़ सकती है भक्तों की भीड़
प्रशासन ने भक्तों की थर्मल स्क्रीनिंग कराने के दिए निर्देश

बरेली। मंदिरों में घंटा बजाने पर प्रतिबंध के चलते शहर के सभी मंदिरों में घंटों को कपड़े से ढक दिया गया है। श्रद्धालुओं और देव प्रतिमाओं के बीच उचित दूरी बनाए रखने के लिए बैरिकेडिंग करा दी गई है। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए गोले भी बनाए गए है। सभी मंदिरों में सेवादार श्रद्धालुओं के हाथों को सैनिटाइज कराने के बाद ही प्रवेश कराएंगे।
विज्ञापन

करीब ढाई महीने बाद सोमवार से मंदिरों में श्रद्धालु भगवान के दर्शन करेंगे। मंदिरों ने सरकार की गाइडलाइन का पालन कराने के लिए व्यापक बंदोबस्त किए हैं। कालीबाड़ी स्थित काली मां के मंदिर, राजेंद्रनगर स्थित बांके बिहारी मंदिर, मॉडलटाउन के श्री हरि मंदिर, अलखनाथ मंदिर, त्रिबटीनाथ मंदिर समेत सभी मंदिरों में घंटों को कपड़े से ढक दिया गया है। भगवान की मूर्तियों के पास बैरिकेडिंग करा दी गई है, ताकि श्रद्धालु देव प्रतिमाओं को स्पर्श न कर सकें। मंदिरों को तीन दिन से लगातार सैनिटाइज कराया जा रहा है। काली मां मंदिर सुबह पांच बजे, बांके बिहारी मंदिर साढ़े पांच बजे, श्री हरि और त्रिबटीनाथ मंदिर सुबह पांच बजे भक्तों के लिए खुलेगा। सोमवार को शिव मंदिर अलखनाथ, त्रिबटीनाथ, पशुपतिनाथ, वनखंडीनाथ, धोपश्वरनाथ आदि में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। धोपेश्वरनाथ मंदिर के महंत लक्ष्मी नारायण गिरि ने बताया कि सभी आवश्यक प्रबंध कर लिए गए हैं। श्री रामायण प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष अनिल अरोरा और श्री हर मिलाप शिव शक्ति मंदिर कमेटी के जगदीश भाटिया और श्रीराम सेठी ने बताया कि सरकार की गाइड लाइन का हर हाल में पालन किया जाएगा। अनिल अरोरा ने कहा कि जिस किसी भक्त के मास्क न हो वह मंदिर के पुजारी से संपर्क कर सकता है।

वृंदावन से मंगाई बांके बिहारी की पोशाक

राजेंद्रनगर स्थित बांके बिहारी मंदिर में श्री बांके बिहारी जी की पोशाक वृंदावन से मंगाई गई है। मंदिर समिति के संजय अरोरा ने बताया कि भारत सरकार के मंदिरों के कपाट खोलने की घोषणा के बाद ही वृंदावन से पोशाक मंगा ली गई, ताकि बिहारी जी को नए वस्त्र धारण कराए जा सकें।

एस्कान मंदिर 30 जून के बाद खुलेगा

पीलीभीत रोड पर मयूर चेतना के पास स्थित एस्कान मंदिर 30 जून के बाद भक्तों के लिए खोला जाएगा। मंदिर प्रबंधक भीम अर्जुन दास ने बताया कि मंदिर कमेटी ने 30 जून के बाद ही मंदिर खोलने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें