फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: गला दबाकर व सिर कुचलकर की गई थी पार्लर कर्मी की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मोहल्ला गुलशननगर निवासी पार्लर कर्मी अमन रजा की हत्या गला दबाकर व सिर कुचलकर की गई थी। उसके शरीर पर चोटों के कई निशान मिले। यह खुलासा पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में हुआ है। पुलिस ने इस मामले में तीन दोस्तों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर पूछताछ की।
विज्ञापन

मलूकपुर निवासी अमन रजा मॉडल टाउन के एक पार्लर में काम करता था। बुधवार सुबह उसका शव सिटी स्टेशन के पास खाली पड़े रेलवे क्वार्टर में मिला था। उसके भाई ने अमन के साथ काम करने वाले तीन दोस्तों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट कराई थी। इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने तीनों को पकड़कर पूछताछ शुरू कर दी थी। सीसी फुटेज की जांच में पुलिस ने पाया कि काम निपटाकर सबसे पहले चारों दोस्त ईंट पजाया चौराहे के पास रहने वाले दोस्त के घर गए थे। वह दोस्त वहीं रह गया।
एक दोस्त शाहदाना चौराहे के पास और दूसरा श्यामगंज चौराहे के पास ऑटो से उतर गया। अकेला अमन काफी देर तक श्यामगंज चौकी के पास खड़ा रहा। सीसी फुटेज में वह किसी से फोन पर बात करता दिख रहा है। करीब 15 मिनट बाद वह ऑटो से चौपुला चौराहे के पास उतरा और फिर पैदल ही रेलवे क्वार्टर की ओर चला गया। अमन के पास उसका मोबाइल फोन नहीं मिला। ऐसे में पुलिस उसके फोन नंबर पर आने-जाने वाली कॉल व अन्य बिंदुओं पर जांच कर रही है। आसपास के लोगों को भी पुलिस ने सुबह घर से उठा लिया। पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

-
अस्तव्यस्त कपड़ों पर मिले पदार्थ को सील किया
- पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। अमन का गला दबाया गया था, साथ ही शरीर पर करीब 21 जगह चोट के निशान थे। साथ ही उसके कपड़े अस्तव्यस्त थे और कपड़ों पर चिपचिपा पदार्थ मिला। इसे टीम ने सील कर लैब भेज दिया है। इंस्पेक्टर क्राइम आदेश कुमार ने बताया कि हर छोटी छोटी बात की जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द ही घटना का सही व सटीक खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें