फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सूर्या मेडिकल स्टोर के मालिक ने राहुल से ली थी 13 लाख की कोडीन युक्त कफ सिरप

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पीलीभीत के बरखेड़ा कस्बा स्थित सूर्या मेडिकल स्टोर के मालिक ने यहां की चुन्ना मॉर्केट स्थित एक्सट्रीम हेल्थ सॉल्यूशन के प्रोप्राइटर राहुल सभरवाल से 13 लाख रुपये की कोडीन युक्त रैक्सले-टी सिरप खरीदी थी। यह बात 20 दिन पहले खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों को पता चल गई थी। फिर भी इस मेडिकल स्टोर पर औषधि निरीक्षक की तरफ से कार्रवाई शून्य है।
विज्ञापन

चार दिसंबर को औषधि निरीक्षक राजेश यादव ने राहुल सभरवाल के विरुद्ध शहर कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई थी। दूसरे दिन ही उसके लाइसेंस को निरस्त कर दिया था। एफआईआर में जिक्र है कि सूर्या मेडिकल स्टोर के मालिक ने भी राहुल से 13 लाख रुपये की कोडीन युक्त रैक्सले-टी सिरप खरीदी है, लेकिन यह खपाई कहां गई? अधिकारी इसका पता नहीं लगा सके।
इस तरह खुला था राज
20 नवंबर को औषधि निरीक्षक राजेश कुमार को व्हाट्सएप पर लखनऊ स्थित मुख्यालय से रैक्सले-टी कफ सिरप का बिल भेजा गया था जो गाजियाबाद के साहिबाबाद स्थित एस्ले फार्माटेक से बरामद हुा था। यह बिल एक्सट्रीम हेल्थ सॉल्यूशन के नाम से कटा था। औषधि निरीक्षक राजेश ने एक्सट्रीम हेल्थ सॉल्यूशन पहुंचकर जांच की थी। प्रोप्राइटर राहुल सभरवाल ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वह गाजियाबाद की फर्म से कोडीन युक्त कफ सिरप उठाता रहा है। उसने सूर्या मेडिकल स्टोर को भी यह सिरप बेचा है। औषधि निरीक्षक को राहुल ने क्रय की गई 62,687 बोतल रैक्सले-टी कफ सिरप के सापेक्ष कुल 6000 बोतल के क्रय बीजक दिए थे। शेष 56,687 बोतल के क्रय बीजक नहीं दिए।
विज्ञापन

अवकाश पर बताकर बंद कर लिया फोन

पीलीभीत जिले की औषधि निरीक्षक नेहा वैश्य ने सूर्या मेडिकल स्टोर के विरुद्ध कार्रवाई नहीं होने के सवाल पर कहा कि इन दिनों वह अवकाश पर हैं। मेडिकल स्टोर का निरीक्षण कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी है। ड्यूटी पर आने के बाद वह सहायक आयुक्त के निर्देशों का पालन करेंगी। इसके बाद उन्होंने अपना मोबाइल फोन बंद कर लिया। संवाद



पीलीभीत की औषधि निरीक्षक ने रिपोर्ट दी है कि सूर्या मेडिकल स्टोर के यहां से कोडीन युक्त कफ सिरप नहीं मिला है। सवाल उठता है सिरप गया कहां...। हमने पीलीभीत की औषधि निरीक्षक को सूर्या मेडिकल स्टोर के मालिक के विरुद्ध एफआईआर कराने के निर्देश दे रखे हैं। - संदीप कुमार, सहायक आयुक्त औषधि
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें