फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पांचजन्य प्लाईवुड फैक्टरी पर दस घंटे चली कार्रवाई, संदिग्ध दस्तावेज साथ ले गई टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पांचजन्य प्लाईवुड फैक्टरी में कर चोरी की आशंका पर शुक्रवार रात पहुंची राज्य कर विभाग की टीम की कार्रवाई करीब 10 घंटे तक चली। शनिवार सुबह फैक्टरी से निकली टीम खरीद-फरोख्त संबंधी दस्तावेज भी साथ ले गई। विभाग को इसमें अनियमितता की आशंका है।
विज्ञापन

फरीदपुर में द्वारिकेश चीनी मिल के सामने रवि नेमानी की पांचजन्य प्लाईवुड फैक्टरी है। राज्य कर विभाग की टीम शुक्रवार रात आठ बजे फैक्टरी पहुंची। अधिकारियों ने काम बंद करा दिया और दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी। जिले की बड़ी प्लाईवुड फैक्टरी पर छापे की सूचना से औद्योगिक क्षेत्र में खलबली मची रही। इधर, कार्रवाई शनिवार सुबह छह बजे तक जारी रही।
सूत्रों के मुताबिक, टीम अपने साथ आय-व्यय के अहम दस्तावेज ले गई है। इनमें कच्चे व पक्के पर्चे शामिल हैं। रवि नेमानी की फरीदपुर के अलावा परसाखेड़ा में भी प्लाईवुड की बड़ी फैक्टरी है। कई राज्यों में कंपनी का माल भेजा जाता है। विभाग के अधिकारी अन्य राज्यों में बेचे गए माल की जांच भी कर रहे है। यह भी देखा जा रहा है कि कहीं दूसरी फर्म फर्जी तरीके से इनपुट टैक्स क्रेडिट का क्लेम तो नहीं कर रही है। अपर आयुक्त ग्रेड-2 एसआईबी आशीष निरंजन ने बताया कि फैक्टरी से मिले दस्तावेजों की जांच की जा रही है। इसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें