फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: टूटी मिली एलईडी, अब डीवीआर खंगालने की चुनौती

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बरेली कॉलेज में बीएससी (बायो) प्रथम सेमेस्टर की छात्रा से छेड़खानी के मामले की जांच अटक गई है। जांच समिति के मुताबिक, जिस जगह छेड़खानी करने का आरोप है, वहां सीसी कैमरों की एलईडी टूटी हुई मिली। उसके तार भी निकले हुए थे। अब डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर डीवीआर को किसी अन्य एलईडी से जोड़कर यह देखा जाएगा कि रिकॉर्डिंग कब से बंद है? इसके बाद ही जांच किसी निष्कर्ष पर पहुंच सकेगी।
विज्ञापन

फिलहाल, इस प्रकरण में एक अस्थायी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को निलंबित कर दिया गया है। छह सदस्यीय कमेटी मामले की जांच कर रही है। सूत्रों के अनुसार, जांच कमेटी जल्द ही छात्रा और आरोपी दोनों के दोबारा बयान दर्ज करेगी, ताकि घटनाक्रम को स्पष्ट रूप से समझा जा सके। प्राचार्य प्रो. ओपी राय ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें