फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जागे अफसर, शुरू कराया लाइखेड़ा पुल के मरम्मत का कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। चार करोड़ 58 लाख रुपये की लागत से लाइखेड़ा गांव की बहगुल नदी पर बने पुल की सड़क धंसने और दरार आने के मामले में संबंधित विभाग के अफसर जाग गए। बृहस्पतिवार को पीडब्ल्यूडी ने पुल और सड़क की मरम्मत का कार्य करवाया। लगभग आधा किलोमीटर तक आई दरार को भरने के लिए मजदूर शाम तक कार्य में लगे रहे।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार इस पुल को बने हुए दो माह ही पूरे हुए थे, जिसके बाद पुल पर सड़क के धंसने और किसाने एक हिस्से में दरान आने की बात सामने आई थी। इस मुद्दे को अमर उजाला ने बुधवार को प्रमुखता से उठाया था। बृहस्पतिवार को पहुंचे पीडब्ल्यूडी के अफसरों ने मरम्मत कार्य करवाया। अफसरों का कहना था कि पहली बारिश के बाद दरार पड़ना स्वाभाविक है, लेकिन नदी में बढ़ते जलस्तर और नदी की ओर रोलिंग का झुकाव किसी बड़े हादसे की ओर इशारा कर रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें