मीरगंज। नेशनल हाईवे पर बुधवार देर रात बाइक सवार दो युवक के सामने सांड़ आ गया। इससे दो बाइक सवार गिरकर गंभीर घायल हो गए। इसमें से अस्पताल में इलाज के दौरान एक युवक की बृहस्पतिवार सुबह मौत हो गई, जबकि दूसरे युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार 22 वर्षीय सुनील निवासी हल्दीकला थाना शाही बुधवार रात रहपुरा जागीर थाना फतेहगंज पश्चिमी से अपने रिश्तेदार महेंद्र आलमपुर के साथ बाइक से अपने गांव हल्दीकला लौट रहा था। उसकी बाइक नेशनल हाईवे नल नगरिया तिराहे पर पहुंची तो रोड पर सामने एक सांड़ आ गया।
बाइक को सांड़ से बचाने के चक्कर में उसकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई, जिससे दोनों युवक गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को बरेली अस्पताल में भर्ती करा दिया। 22 वर्षीय सुनील ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। संवाद