फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नेपाली हाथियों की संख्या बढ़कर सात होने का अनुमान

विज्ञापन
हाथियों ने रौंदी गन्ना और धान की फसल। संवाद
विज्ञापन
बांकेगंज। नेपाल से टस्कर हाथियों के दुधवा के जंगलों में आने का सिलसिला अभी जारी है। शुक्रवार को तीन और टस्कर हाथियों को मैलानी रेंज में देखा गया। वन विभाग का अनुमान है कि झुंड में अब हाथियों की संख्या बढ़कर सात हो गई है।
विज्ञापन

निगरानी टीमों के मुताबिक, किशनपुर सेंक्चुरी जंगल में नेपाल से दो माह पहले आए चार टस्कर हाथियों में से तीन खुटार रेंज होकर मोहम्मदी रेंज में पहुंच गए हैं। इधर मैलानी रेंज में केवल एक हाथी मौजूद था, लेकिन अब उसकी जगह चार हाथी दिखाई पड़ रहे हैं। अनुमान है कि तीन हाथी नेपाल से चलतुआ जंगल में आ गए हैं। अब चार हाथी मैलानी रेंज में और तीन मोहम्मदी रेंज में विचरण कर रहे हैं।
बृहस्पतिवार रात भी नेपाली हाथियों ने खुटार रेंज की सिहुरा बीट के गोविंदपुर गांव में किसान गुड्डू और लल्लू के खेत में घुसकर गन्ने की फसल को रौंदकर नष्ट कर दिया। उधर महेशपुर और देवीपुर जंगल में डेरा डाले हाथियों ने शुक्रवार रात कठिना नदी पारकर गांव अयोध्यापुरी निवासी किसान बलराम के खेत में धान की फसल को रौंदकर बर्बाद कर दिया। शनिवार को हाथियों की लोकेशन चलतुआ जंगल में मिली है। संवाद

हाथियों ने रौंदी गन्ना और धान की फसल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें