फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 16 साल के किशोर ने ट्रेन से कटकर दी जान, नाराज होकर निकला था घर से

Sat, 26 Oct 2024 06:50 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली जिले के गांव गुलड़िया महीपत का हिमांशु 10वीं का छात्र था। बताया गया है कि शुक्रवार को किसी बात से नाराज होकर वह घर से निकला था। शनिवार को उसका शव रेलवे लाइन पर पड़ा मिला। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के हाफिजगंज थाना क्षेत्र के गांव गुलड़िया महीपत निवासी नरेश के इकलौते बेटे हिमांशु (16) की शनिवार को ट्रेन से कटकर मौत हो गई। गांव में आत्महत्या की चर्चा है। बताया जा रहा है कि किशोर परिवार से नाराज होकर घर से गया था। ट्रेन के आगे कूदकर उसने आत्महत्या कर ली। 
विज्ञापन


नरेश किच्छा में प्राइवेट नौकरी करते हैं। वहीं किराये का मकान लेकर वह परिवार के साथ रहते हैं। उनके परिवार में पत्नी के अलावा बेटा हिमांशु व दो बेटियां खुशबू व प्रियांशी हैं। हिमांशु किच्छा के ही एक स्कूल में कक्षा 10 का छात्र था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को वह परिवार से नाराज होकर घर से निकला था।

बदायूं में दर्दनाक हादसा: धान से भरा ट्रक बाइक सवारों पर पलटा, बरेली के पत्रकार समेत दो की मौत

उसने बहेड़ी के डंडिया गांव के समीप ट्रेन के आगे कूद कर जान दे दी। ग्रामीणों ने शनिवार सुबह उसका शव पड़ा देखा। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त के बाद परिजनों को बुलाया। इकलौते बेटे की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें