फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सात सौ के पार पहुंचा मलेरिया के मरीजों का आंकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। विशेष संचारी रोग नियंत्रण मुहिम के बावजूद जिले में मलेरिया के मरीजों की तादाद बढ़ती जा रही है। बृहस्पतिवार को 26 नए मरीज मिलने के साथ ही जिले में मरीजों की तादाद 731 दर्ज हुई। मलेरिया विभाग की ओर से मझगवां के संवेदनशील गांव इस्माइलपुर में आईआरएस अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी सत्येंद्र कुमार के मुताबिक, मच्छरों के लार्वा न पनप सकें इसलिए संवेदनशील क्षेत्रों में दोबारा फॉगिंग, स्प्रे, साफ-सफाई कराई जा रही है। बीते दिनों इंडोर रेसिड्यूअल स्प्रे मुहिम के बावजूद नए मरीज मिलने पर यह कवायद की जा रही है।
बृहस्पतिवार को इस्माइलपुर गांव में मलेरिया विभाग की टीम ने स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र के सहयोग से अभियान चलाया। बताया कि मझगवां, फतेहगंज पश्चिमी, मीरगंज, शेरगढ़ के भी प्रभावित गांवों में मुहिम चलेगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें