फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बार एसोसिएशन के नए चुने पदाधिकारियों ने ली शपथ

विज्ञापन
शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद अ​ति​थि। संवाद
विज्ञापन
बिसौली। सिविल बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को सिविल कोर्ट परिसर में हुआ। मुख्य चुनाव अधिकारी रामवीर सिंह यादव ने अध्यक्ष को शपथ दिलाई। इसके बाद अध्यक्ष ने अन्य पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जिला एवं सत्र न्यायाधीश विवेक संगल ने कहा कि बिसौली की न्यायिक परंपरा और संस्कृति अत्यंत समृद्ध है। उन्होंने वादकारियों के हित को सर्वोपरि बताते हुए अधिवक्ताओं से अनावश्यक हड़ताल से बचने की अपील की, ताकि आमजन को त्वरित और सुलभ न्याय मिल सके। उन्होंने बताया कि बिसौली में एक अतिरिक्त न्यायालय की स्थापना का प्रस्ताव उच्च स्तर पर विचाराधीन है।
अपर जिला जज रिंकू जिंदल, एसीजेएम पंकज पांडेय तथा सिविल जज जूनियर डिवीजन शैफाली चंद्रवंशी ने अधिवक्ताओं के अनुशासन और सहयोग की सराहना की। नवनिर्वाचित अध्यक्ष योगेश भारद्वाज ने अधिवक्ताओं की सुविधाओं के लिए अस्थायी बार हॉल निर्माण की मांग उठाई। कार्यक्रम का संचालन जुगल किशोर शर्मा ने किया। इस अवसर पर एसडीएम राशि कृष्णा, कोतवाली प्रभारी कमलेश मिश्रा सहित अधिवक्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें