फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: योजनाओं का लाभ पाना है तो 30 अप्रैल तक करा लें फार्मर रजिस्ट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिले के किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी करते हुए प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि 30 अप्रैल के बाद फार्मर रजिस्ट्री के बिना किसी भी सरकारी कृषि योजनाओं का लाभ नहीं दिया जाएगा। शासन के निर्देशों के बाद अब जिला प्रशासन व कृषि विभाग ने भी इस कार्य को प्राथमिकता पर लेते हुए गांव-गांव विशेष अभियान शुरू कर दिया है। फार्मर रजिस्ट्री न कराने पर किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, खाद, उन्नत बीज, कृषि रक्षा रसायनों सहित अन्य सरकारी योजनाओं और अनुदानों का लाभ नहीं मिल पाएगा
विज्ञापन

जिले की सभी ग्राम पंचायतों में 30 अप्रैल तक फार्मर रजिस्ट्री का कार्य हर हाल में पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसको लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। किसानों को जागरूक करने के साथ-साथ पंजीकरण की प्रक्रिया भी तेज कर दी गई है।
जिलाधिकारी के निर्देश पर राजस्व विभाग के लेखपालों एवं कृषि विभाग के कर्मचारियों की संयुक्त टीमें गठित की गई हैं, जो ग्राम पंचायतवार जाकर अवशेष किसानों की फार्मर रजिस्ट्री सुनिश्चित कर रहीं हैं। इसके लिए विशेष कैंप भी लगाए जा रहे हैं, जहां किसान आसानी से अपनी रजिस्ट्री करा सकते हैं।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक मनोज कुमार ने जिले के समस्त किसानाें से अपील कर कहा है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें। शीघ्र ही अपनी फार्मर रजिस्ट्री करा लें। उन्होंने चेतावनी दी है कि निर्धारित समयसीमा के बाद जिन किसानों की रजिस्ट्री नहीं होगी, उन्हें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, खाद, उन्नत बीज, कृषि रक्षा रसायनों सहित अन्य सरकारी योजनाओं और अनुदानों का लाभ नहीं मिल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें