फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता 15 से 19 दिसंबर तक होगी

Mon, 03 Aug 2026 01:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) की ओर से बरेली को राष्ट्रीय स्तर की बैडमिंटन प्रतियोगिता की मेजबानी मिली है। यह प्रतियोगिता 15 से 19 दिसंबर तक स्पोर्ट्स स्टेडियम के दोनों इंडोर हॉल में आयोजित की जाएगी। इसमें देश के विभिन्न राज्यों से 400 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन




पिछले दो वर्षों, 2024 और 2025 में बरेली ने राष्ट्रीय स्तर की वॉलीबॉल प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया था। ये प्रतियोगिताएं पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज के खेल मैदान में हुई थीं। इस बार बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए आयोजन स्थल में बदलाव किया गया है। मंडलीय क्रीड़ा सचिव नईम अहमद ने बताया कि जीआईसी में एक आधुनिक इंडोर स्टेडियम बन रहा है। इसका निर्माण कार्य प्रतियोगिता तक पूरा नहीं हो पाएगा। इसी कारण अब इसे स्पोर्ट्स स्टेडियम में कराने का निर्णय लिया गया है। एसजीएफआई ने वॉलीबॉल के सफल प्रबंधन के बाद बरेली को यह नई जिम्मेदारी सौंपी है। खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए करीब 130 प्रशिक्षक, प्रबंधक और खेल अधिकारी भी बरेली पहुंचेंगे। ये अधिकारी व्यवस्थाओं को संभालने में भी मदद करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें