फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कचहरी के पास से निगम ने हटवाया अतिक्रमण

Fri, 14 Aug 2026 01:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नगर निगम की टीम ने बृहस्पतिवार रात साढ़े दस बजे कचहरी के पास किए गए अतिक्रमण पर बुलडोजर चला दिया। पुलिस टीम की मौजूदगी में आसपास का रास्ता और बिजली आपूर्ति बंद कर यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

अधिकारियों को काफी समय से कचहरी के आसपास अतिक्रमण की शिकायतें मिल रही थीं। बताया जा रहा है कि वकीलों ने रोड किनारे स्थायी चैंबर बना लिए थे। इससे वहां दिनभर जाम लगता था। स्थिति से निपटने के लिए रात में दो बुलडोजर के साथ टीम मौके पर पहुंची। वकीलों के हंगामे की आशंका के चलते सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। डेढ़ घंटे तक चली कार्रवाई के दौरान सभी कब्जों को ध्वस्त कर दिया गया।
कचहरी के पास का यह क्षेत्र वीआईपी इलाका है। जहां वनमंत्री डॉ. अरुण कुमार के अलावा मंडलायुक्त, एसएसपी और सीडीओ के आवास भी हैं। इसके बावजूद यहां अतिक्रमण फैला हुआ था। कार्रवाई के बाद कई वकील भी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक टीम जा चुकी थी। सीओ प्रथम आशुतोष शिवम ने बताया कि निगम की टीम ने कार्रवाई की है। सुरक्षा के लिए पुलिस टीम तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें