फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: डाकघर में कंप्यूटर खराबी के कारण तेरह दिनों से काम ठप उपभोक्ता परेशान

Fri, 14 Aug 2026 01:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बिशारतगंज। कस्बे के उप डाकघर में कंप्यूटर खराबी के कारण पिछले 13 दिनों से सभी तरह के वित्तीय लेनदेन ठप पड़े हैं। यहां से जुड़े 16 शाखा डाकघरों में भी कार्य प्रभावित हो रहा है। इसके चलते उपभोक्ता परेशान हैं।
विज्ञापन

बिशारतगंज उप डाकघर से सहासा, बलेई भगवंतपुर, जितौर, गैनी, मझगवां, निसोई, अतरछेड़ी, राजपुर कलां, खैलम, अनिरुद्धपुर, मंडोरा, कुंडरिया फैजुल्लापुर, सूदनपुर, अखा सहित करीब 16 उप डाकघर संबद्ध हैं। गांव के सभी उपडाकघरों का कार्य यहीं से जुड़ा है।
बड़ी संख्या में उपभोक्ता कस्बा स्थित उपडाकघर में भी रजिस्ट्री, स्पीड पोस्ट कराने व वित्तीय लेनदेन सहित अन्य कार्यों के लिए पहुंचते हैं। एक अगस्त को आई तकनीकी खराबी के बाद से कंप्यूटर ने काम करना बंद कर दिया। कंप्यूटर न चलने की वजह से काम ही नहीं हो पा रहा। पोस्ट मास्टर दिनेश कुमार ने बताया कि समस्या के बारे में उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें