फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नगर निगम सिर्फ आश्वासन तक रहा सीमित

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नगर निगम के संभव समाधान दिवस पर गृहकर से लेकर जलभराव तक की शिकायतें पहुंचीं। वहीं नगर निगम के अधिकारी सिर्फ आश्वासन तक ही सीमित रह गए है, मौके पर किसी समस्या का समाधान नहीं हो सका।
विज्ञापन

मंगलवार को नगर निगम के संभव समाधान दिवस में वार्ड 10 वीर सावरकर नगर के विरेंद्र सिंह बिष्ट पहले शिकायतकर्ता के तौर पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में नगर निगम की लाइट न होने की वजह से अंधेरा रहता है। इस पर अधिकारियों ने प्रकाश विभाग को प्रार्थना पत्र प्रेषित के लिए दिया। इसके अलावा पटेल विहार वार्ड के राकेश शखंधार ने जलभराव, एजाज नगर गौटिया की सुमैरा परवीन गली की सफाई, आईवीआरआई के हरेंद्र सिंह ने रोड निर्माण, सिविल लाइंस के पवन आर्या ने अतिक्रमण के संबंध में शिकायत की। इस पर अधिकारियों ने सभी को जल्द कार्रवाई का आश्वासन देते हुए संबंधित विभागों को पत्र सौंप दिए। इसके अलावा चाहवाई के रहने वाले राजेंद्र प्रसाद सक्सेना, मढ़ीनाथ के राजकुमार और गुलाबनगर के शाकिर हुसैन गृहकर की समस्या को लेकर पहुंचे। बिल संशोधन के लिए दोनों ने फाॅर्म भरवाया गया। वहीं शास्त्रीनगर निवासी प्रेम सिंह जन्म प्रमाण पत्र संबंधी शिकायत लेकर पहुंचे थे, उनके प्रार्थना पत्र के आधार पर अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें